Skip to main content
Thumbnail for Mustri Begum [electronic resource]

Mustri Begum [electronic resource]

NETBOOKS, INDIA2021
eBook
बहुमुखी प्रतिभा की धनी शशि काण्डपाल न केवल कथाकार हैं, बल्कि संस्मरण, कविताएं, यात्रा संस्मरण, लघुकथाएं आदि विधाओं में भी उन्होंने समान अधिकार के साथ अपनी रचनात्मकता को सार्थकता प्रदान की है। वह एक यायावर हैं और समाजसेविका भी। देश का शायद ही कोई कोना होगा जहां वह न गयी हों। दिव्यांगों के विद्यालय में स्वैच्छया सेवाएं प्रदान करने के साथ ही अन्य अनेक समाज-सेवी संस्थाओं के लिए कार्य करते हुए मध्यम और निम्न आय वर्ग की गृहणियों के लिए अनेक रोजगारोन्मुख कार्यों का सृजनकर आत्मसुख प्राप्त करती हैं। यहां उनकी साहित्येतर विषयों की चर्चा यह स्पष्ट करने के लिए कि इस युवा लेखिका का कार्यक्षेत्र व्यापक है और व्यापक कार्यक्षेत्र किसी भी रचनाकार के अनुभव संसार को व्यापक बनाता है।कुछ वर्ष पूर्व शशि काण्डपाल से मेरा परिचय उनकी रचनाओं के माध्यम से हुआ। सहज-समृद्ध भाषा, कलात्मक शिल्प और लोक-जीवन पर उनकी पकड़ प्रभावोत्कारी है जो जीवन के गहन अनुभव से ही संभव होता है। कहानियों में उनकी सूक्ष पर्यवेक्षण दृष्टि प्रतिभाषित है। पात्र इतने वास्तविक और चित्रण इतना विश्वसनीय कि वे हमें अपने आसपास के प्रतीत होते हैं। स्त्री-विमर्श के इस दौर में जब अनेक लेखिकाओं ने केवल सस्ती चर्चा प्राप्त करने के लिए जुगुप्सा पैदा करने वाली अश्लील कहानियों को ही स्त्री-विमर्श मान लिया है ऐसे विचित्र काल में शशि काण्डपाल अपनी कहानियों में नारी पीड़ा को जिस गहनता से शब्दायित करती हैं वे पाठक को न केवल विचलित करती हैं बल्कि उसके मन-मस्तिष्क में अमिट छाप छोड़ती हैं। किसी रचनाकार की इससे बड़ी सफलता क्या होगी कि उसकी 'मन्नों दी' जैसी कहानी पाठक के मन-मस्तिष्क को झकझोर देती है और अविस्मरणीय बन जाती है।रचनाकार एक संवेदनशील प्राणी होता है, लेकिन जब उसकी संवे...
Imprint:
[Place of publication not identified] : Shashi Kandpal, 2021
Collation:
1 online resource (1 text file)
ISBN:
9789391186029
Language:
English
BRN:
4224937
View my active saved list
0 items in my active saved list